शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिरकोनी निवासी चंद्रकांत पिता उधो राम गेंड्रे ने शिकायत में बताया कि नोहर महिलांग पिता बहुर सिंह (30), निवासी बिरकोनी ने शराब के नशे में उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर नोहर ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।