महिला से गाली-गलौज के बाद हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद। तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी में महिला से गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार माधुरी डुडसेना, पति लखन लाल (44), निवासी भुरकोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुनील भाई, परदेशी भाई, श्यामलाल भाई और यशोद भाई, सभी निवासी ग्राम भुरकोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज की है। घटना 25 अक्टूबर की शाम करीब 5:25 बजे की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।