पत्नी घर से लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका में रिपोर्ट

महासमुंद। तेन्दूकोना थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के घर से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम दादरगांव निवासी सदानंद शाहिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सोनी शाहिस (30) 26 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तथा संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में तेन्दूकोना पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने गुम इंसान की जांच शुरू करते हुए महिला की तलाश तेज कर दी है।