19 वर्षीय युवती घर से लापता, अपहरण की आशंका
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुधुड़गोंगर में 19 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार ग्राम बुधुड़गोंगर निवासी नत्थूराम पटेल (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी अनु पटेल (19) 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे घर से विधिबियामेला मेला स्थल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सरायपाली पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुम इंसान की जांच शुरू कर युवती की तलाश तेज कर दी है।
