पेड़ के नीचे सजा रखी थी शराब की दुकान, पुलिस ने दबोचा आरोपी
महासमुंद। ग्राम मोहनमुंडा में सेमल के पेड़ के नीचे अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर बैठे एक व्यक्ति को सरायपाली पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद की, जिसकी कीमत करीब 7200 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहनमुंडा में सेमल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति बिक्री के लिए शराब लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही संदेही ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान रमेश कुमार राठिया (38) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई। शराब की कुल कीमत करीब 7200 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
