तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक को मारी टक्कर

महासमुंद। एनएच-353 पर ग्राम साराडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से हाईवा चलाने के आरोप में पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सूर्य चंद्राकर (29), पिता स्व. कृष्ण, निवासी बेलसोंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे साराडीह मोड़ के पास हाईवा क्रमांक सीजी-04 पी वाइय-9159 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने चल रहे ट्रक क्रमांक सीजी-06 एचए -9003 को टक्कर मार दी। हादसे में चोट आने की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।