अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार ग्राम मोहनमुड़ा निवासी रमेश राठिया (38), पिता घशीलाल को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए शराब अपने पास रखे पाए जाने पर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10,800 एमएल देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 7,200 रुपए बताई गई है, बरामद की गई। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को सुबह करीब 11:02 बजे ग्राम मोहनमुड़ा में पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।