पैदल जा रही महिला को बाइक से मारी टक्कर

महासमुंद। शहर के पास लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। बाइक चालक ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 16 महामाया पारा निवासी अमरनाथ पिता स्व. राम साहू (55) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 22 अक्टूबर की रात करीब 9.15 बजे उसकी मां शीराबाई पैदल जा रही थीं। इसी दौरान मो.सा. क्रमांक सीजी-06 जीजी-9291 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शीराबाई को चोटें आईं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।