पुराने विवाद में घर घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
महासमुंद। ग्राम परसवानी में पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि महिला सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम परसवानी निवासी पितांबर साहू पिता पवन साहू (39) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर यशोदा यादव, अमरिका यादव और अंजल यादव सहित अन्य उसके घर में घुसे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 333, 351, 351(2), 351(3), 351(2), 351(3), 351(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
