लापरवाही से बाइक चलाकर पीछे से मारी टक्कर, युवक घायल

महासमुंद। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एक वाहन चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार ग्राम भलेसर रोड स्थित शीतली नाला पुल के पास 22 अक्टूबर की सुबह नमू राम अग्रे पिता सुखीराम (50) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मो.सा. क्रमांक सीजी-06 एचएच-2422 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नमू राम को चोटें आईं और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।