घर के बाहर से बाइक पार

महासमुंद। घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। वाहन चोरी होने के बाद पीड़ित ने पिथौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बरवा मंदिरसौद निवासी संतोष यादव पिता मनहरण यादव (42) ने शिकायत में बताया कि 21 अक्टूबर की रात उसकी बाइक सीजी-04 एमडी-6901 घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। अज्ञात आरोपी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चोरी गई बाइक और आरोपी की तलाश में जुटी है।