पोल्ट्री फार्म में घुसकर 16 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात पर केस

महासमुंद। तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम पैसरा में पोल्ट्री फार्म का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 16 हजार रुपये नगद ले उड़ा। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पैसरा निवासी मोतिराम साहू पिता कुपाराम साहू (48) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्टूबर की रात अज्ञात आरोपी उसके पोल्ट्री फार्म में घुसा और वहां रखे डिब्बे में से 16 हजार रुपये चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फार्म के आसपास लगे संभावित सुरागों और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।