20 वर्षीय श्रुति सिदार लापता
महासमुंद। सरायपाली क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंहा से 20 वर्षीय युवती श्रुति सिदार के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बालमुकुंद सिदार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 30 अक्टूबर की रात करीब 11.30 बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
