तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत
महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को रात करीब 8 बजे ग्राम शेर के पास फिंगेश्वर मोड़ पर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-06 एचसी -6488 को वाहन क्रमांक सीजी -04 के-2307 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में योगेश साहू को गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 106(1) बीएनएस के तहत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
