गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनडबरी में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता रतन खुंटे ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे आरोपियों ने उसके साथ विवाद करते हुए अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभिषेक नाग के पुत्र सूरज नाग एवं दो अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
