बाइक को मारी टक्कर, रोशन निषाद घायल
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। शिकायतकर्ता रोशन निषाद ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे अलकाआभा स्कूल के सामने मेन रोड पर वाहन क्रमांक सीजी-06 के-2306 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसे चोटें आईं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
