खेत का धान काटकर ले जाने पर विवाद, तीन आरोपियों ने किसान को पीटा

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनडबरी में खेत का धान काटकर ले जाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। शिकायतकर्ता अभिषेक नाग ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने खेत से धान काटकर ले जाने के बाद विवाद किया। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के तथा डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में धारीराम सतनामी, गणेश सतनामी, खगेश्वर सतनामी सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) में मामला दर्ज किया गया है।