घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे आरोपी, मना करने पर युवक की पिटाई

महासमुंद। बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 13 फूलवारीपारा में घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता मनीष श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के व डंडे से मारपीट की। घटना में चोट आने पर पुलिस ने दिनेश महानंद एवं दो अन्य के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।