गाली देने से मना किया तो युवक पर टूट पड़े आरोपी
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी बाजार चौक में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सूरज सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने जीतू ध्रुव, दीपक ध्रुव एवं एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
