महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 हजार एमएल महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को ग्राम सलखण्ड के पास कार्रवाई के दौरान सीताराम मिर्धा (55) निवासी ग्राम सलखण्ड, भंवरपुर को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखते पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।