42 वर्षीय बिमला पटेल घर से गायब

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी से 42 वर्षीय बिमला पटेल के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कन्हैया पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बिमला पटेल 11 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।