शराब दुकान के पास युवक से मारपीट

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रेमलाल सेन ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे शराब दुकान के पास आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने राजिंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) में मामला दर्ज किया है।