घर में छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आरोपी पकड़ा गया
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को आरोपी के घर बाड़ी में दबिश देकर 2500 एमएल महुआ शराब जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 500 रुपए बताई गई है। आरोपी नरेश ठाकुर (42) निवासी ग्राम कोसमर्रा के पास से शराब बिक्री की रकम 400 रुपए भी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।
