खल्लारी क्षेत्र में लापता युवती की तलाश में जुटी पुलिस

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के भीमखोज गांव से 21 वर्षीय युवती पूजा सोरा के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पुरनो सोरा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच के आधार पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।