घर से निकली 27 वर्षीय विवाहिता लापता

महासमुंद। तेन्दुकोना क्षेत्र के एक गांव से 27 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मदन साहू निवासी तेन्दुकोना ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रोशनी साहू 11 नवंबर की रात करीब एक बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।