बेटे पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा
महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 7 नयापारा में एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 8 बजे दुजराम के घर के पास आरोपियों ने उनके बेटा दीपक ठाकुर के साथ हाथ-मुक्के और लोहे के पाइप से मारपीट की। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने दुजराम सेन, लक्ष्मण सेन, मनीष सेन, कुमकुम सेन एवं अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
