जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी पकड़े गए

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बब्बू बंजारे (22), पिता जवाहर लाल, निवासी अछोली समेत सात अन्य लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 10,500 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11,000 रुपए है, जब्त किए हैं। कार्रवाई 27 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे तुमगांव पुलिस द्वारा की गई। मामले में पुलिस ने धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं 112 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।