शरद पूर्णिमा पर बंसुलाडबरी में सजा डीजे डांस का मंच

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पूजा-अर्चना कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत
बागबाहरा। ग्राम बंसुलाडबरी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगारंग आयोजन में ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक यादव के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों पर अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर धनीराम मरकाम, तेजन चंद्राकर, राजेश ठाकुर, चोवा राम चंद्राकर, कुमार ध्रुव, रेवती सुरेश साहू, पवन ठाकुर, रामलाल ठाकुर, हरक राम दीवान, वेद व्यास, भोला राम चंद्राकर, पवन यादव, लीलाधर ध्रुव, महेंद्र ठाकुर, चेतन सिंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।