शरद पूर्णिमा के रंग में रंगे नवागांवकला और सालडबरी, सांस्कृतिक आयोजनों में पहुंचे विधायक यादव

लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का किया आह्वान
बागबाहरा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम नवागांवकला और सालडबरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
नवागांवकला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की पहचान और गौरव हैं। शरद पूर्णिमा जैसे पर्व लोक संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और नई पीढ़ी अपनी परंपराओं व संस्कृति से जुड़ती है।
वहीं सालडबरी में शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक यादव ने युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ रचनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। ऐसे आयोजन गांवों में आपसी मेल-मिलाप, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
विधायक ने दोनों गांवों के आयोजकों और ग्रामीणों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रमों में नवागांवकला से गेंदलाल पटेल, श्यामलाल चक्रधारी, रेशम लाल चक्रधारी, टिके राम सिन्हा, अशोक चक्रधारी, भुज राम पटेल, डंक राम यादव, मानसिंग पटेल, उमाराम यादव, मोहित चक्रधारी, योगेश सिन्हा, कोमल पटेल, पीला राम चक्रधारी, संतोष यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं सालडबरी में तेजन चंद्राकर, रमेश साहू, तूफान दीवान, रमन साहू, शिव शंकर साहू, लोचन साहू, दुर्जन साहू, अगेश साहू, मनमोहन साहू, नीरज साहू, ताराचंद साहू, हरीश साहू, पुनारद ठाकुर, सोनसाय साहू, राधेलाल साहू, तुलसीराम साहू, राजेश साहू, हीरेन्द्र साहू, विजय साहू, देवशरण साहू, कुलेश्वर साहू, द्वारिका साहू, तोष साहू, रविशंकर साहू, गौतम साहू और संजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।