राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस

नेहरू चौक पर जिला-शहर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर
महासमुंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को महासमुंद में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने ‘काला दिवस’ मनाते हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए गए।
कांग्रेस ने यह प्रदर्शन दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों और नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के अधिकार पर अंकुश लगाया जा रहा है। दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।
महासमुंद के नेहरू चौक पर आयोजित धरने में कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व नपाध्यक्ष राशि महिलांग, खिलावन बघेल, मानिक साहू, संजय शर्मा, निर्मल जैन, लक्ष्मी देवांगन सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.