घने कोहरे में मॉर्निंग वॉक भी बन सकती है जानलेवा, सड़क किनारे टहलने से बचें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

धुंध और कोहरे के बीच सड़कों पर घटती दृश्यता बढ़ा सकती है हादसों का खतरा; सुबह की सैर के लिए पार्क और सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक चुनें, ठंड व नमी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह
महासमुंद। रात को सड़कों पर सुबह के समय छाई धुंध और घना कोहरा केवल आवागमन में परेशानी ही नहीं बढ़ा रहा, बल्कि मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों को समय पर देख पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सड़कों पर पैदल चलना और सुबह की सैर के दौरान जरा सी लापरवाही दुर्घटना की वजह बन सकती है।
विशेषकर अधिक यातायात वाली सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मॉर्निंग वॉक करने से बचना चाहिए। धुंध और कोहरे के दौरान वाहन चालकों की दृश्यता सीमित रहती है, वहीं सड़क किनारे टहल रहे लोगों के वाहन की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सुबह की सैर के लिए पार्क, खुले मैदान अथवा निर्धारित और सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक को प्राथमिकता देना जरूरी है।
इसके साथ ही ठंड और वातावरण में नमी से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने चाहिए। सुबह के समय बाहर निकलते वक्त शरीर को ढंककर रखना और मौसम की स्थिति को देखते हुए सैर का समय तय करना भी जरूरी है। कोहरा अधिक घना होने पर दृश्यता सामान्य होने तक मॉर्निंग वॉक टालना ही बेहतर विकल्प है।
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। सेहत सुधारने के लिए की जाने वाली सुबह की सैर कहीं दुर्घटना का कारण न बन जाए, इसके लिए कोहरे के मौसम में सुरक्षित स्थान का चुनाव और अतिरिक्त सतर्कता बेहद जरूरी है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.