बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से वसूली पर लगी रोक, पूर्व विधायक की चेतावनी का असर

सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को जारी किया आदेश, किसानों से एक रुपया भी नहीं लेने के निर्देश; पहले वसूले जा रहे थे 3 से 4 रुपए प्रति बोरा
महासमुंद। धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली के मुद्दे पर पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल रंग लाई है। विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों से प्रति बोरा 3 से 4 रुपए तक वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद चंद्राकर ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने किसानों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसी को भी राशि न दें। साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर किसान हित में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
इसका असर अब प्रशासनिक स्तर पर दिखाई देने लगा है। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद ने आदेश क्रमांक 1160, दिनांक 19 नवंबर 2026 जारी कर जिले की सभी समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी के दौरान किसानों से बोरा भराई और बोरा तौलाई के नाम पर समिति अथवा हमालों द्वारा किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शासन द्वारा समितियों को किसानों के धान की बोरा भराई और तौलाई के लिए निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। ऐसे में किसानों से अलग से पैसे की मांग करना अनुचित है।
किसानों को मजदूर ले जाने की भी जरूरत नहीं
पूर्व विधायक चंद्राकर ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि किसान हित में लगातार उठाई गई आवाज और किसानों की जागरूकता का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिले के किसी भी धान खरीदी केंद्र में बोरा भराई और तौलाई के नाम पर एक रुपया भी न दें। किसानों को अपने साथ मजदूर ले जाने की भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि धान की बोरा भराई और तौलाई की जिम्मेदारी समितियों की है और इसके लिए शासन पहले से ही राशि उपलब्ध कराता है।
किसानों ने जताया आभार
सहकारिता विभाग का आदेश जारी होने के बाद किसानों ने पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रति आभार जताया है। किसानों का कहना है कि उनके द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाने और दबाव बनाने के बाद ही शासन स्तर पर हस्तक्षेप हुआ है। अन्यथा बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से प्रति बोरा 3 से 4 रुपए तक वसूले जा रहे थे। आभार व्यक्त करने वालों में किसान हुलास गिरी, परमेश्वर साहू, परमानंद साहू, किसन देवांगन, राजू यादव, संतोष चंद्राकर, गंगा धीवर, प्रहलाद ध्रुव, मानिक साहू, उदे ध्रुव, दिलीप जैन, राधेलाल सिन्हा, केशव चौधरी, खोम सिन्हा, गंगा पटेल, लमकेश्वर साहू, डागा साहू, राजू दीवान, हुमन दीवान और अरुण पटेल सहित अनेक किसान शामिल हैं।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.