10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को महुआ शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा 20 हजार रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे सांकरा में कार्रवाई की गई। इस दौरान देवसिंह सिदार (39) निवासी वीरेंद्र नगर सांकरा के कब्जे से 10 हजार एमएल महुआ शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 2 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल वाहन क्रमांक सीजी-06 जी एक्स -6977 को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया।
सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.