महिला से गाली-गलौज कर पीटा

महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में एक महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे ग्राम लाफिनखुर्द में हुई। गांव की रहने वाली 25 वर्षीय काजल मार्कंडेय, पिता चैन मार्कंडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रतन लाल उरांव (42), निवासी झारा, थाना खल्लारी ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आईं।
पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 नवंबर को आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 एवं 115(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.