महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजातीपाली में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। महिला के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 3 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ग्राम बिजातीपाली में कार्रवाई के दौरान रोहिणी चौहान (39) के पास से 15 हजार एमएल महुआ शराब मिली। महिला कथित तौर पर शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए थी।
सरायपाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
