नगर विकास की जरूरतों को लेकर पालिका अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन संचालक से की मुलाकात

सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं पर हुई चर्चा; विकास कार्यों के लिए शासन से मांगा सहयोग
महासमुंद। नगर के विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक निलेश कुमार क्षीरसागर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान महासमुंद नगर की वर्तमान जरूरतों, निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पालिका अध्यक्ष साहू ने नगर की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से संचालक को अवगत कराते हुए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक भवन सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए विभागीय सहयोग की मांग रखी। उन्होंने कहा कि महासमुंद नगर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। ऐसे में बढ़ती आबादी और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है।
अध्यक्ष साहू ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृति, मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण है। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, विभागीय संचालक निलेश कुमार क्षीरसागर ने नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से रखे गए विषयों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा महासमुंद के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महासमुंद को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। इसके लिए शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.