घर की बाड़ी में 15 लीटर महुआ शराब बेचने की तैयारी, महिला गिरफ्तार
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 15 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:58 बजे ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में आरोपी रेखाबाई साहू (42), पति सुख सिंह साहू के घर की बाड़ी में दबिश दी गई। इस दौरान महिला के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी रेखाबाई साहू के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
