चक्रवात की दोहरी मार से किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर, कर्जमाफी की मांग

पहले अर्नव तूफान ने पहुंचाया नुकसान, अब असवान की लगातार बारिश से धान की फसल पर संकट
महासमुंद। खरीफ सीजन में लगातार प्राकृतिक आपदाओं और सरकारी व्यवस्थागत परेशानियों से जूझ रहे किसानों पर अब चक्रवात असवान की बारिश ने दोहरी मार कर दी है। पहले अर्नव तूफान से फसलों को हुए नुकसान के बाद अब असवान के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल और कटाई के इंतजार में बैठे किसानों के सामने अब भारी नुकसान का संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने किसानों की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि चालू वर्ष किसानों के लिए किसी कड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा है। भाजपा शासन में किसानों को ऑनलाइन पंजीयन, एग्रीस्टैक पंजीयन, बिजली, खाद और बीज जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा। इसके बाद फसलों पर बीमारी का हमला हुआ। जैसे-तैसे फसल पककर तैयार हुई तो अर्नव तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। अब धान बेचने की बारी आई तो रकबा कटौती, फसल का प्रकार बदलने और फसल बीमा संबंधी समस्याओं ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
अंकित ने कहा कि किसानों की परेशानियां अभी कम भी नहीं हुई थीं कि चक्रवात असवान ने एक और संकट खड़ा कर दिया। बीती रात 9 बजे से लगातार हो रही बारिश ने खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार धान की फसल को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। पहले ही प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके किसानों के लिए यह बारिश दोहरी चोट साबित हो रही है। उनकी महीनों की मेहनत, लागत और उम्मीदों पर संकट मंडरा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अर्नव तूफान के दौरान भी भाजपा सरकार और प्रशासन ने किसानों के बीच पहुंचकर नुकसान का वास्तविक आकलन करने की गंभीरता नहीं दिखाई। अब असवान तूफान से फिर हुए नुकसान ने किसानों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। ऐसे समय में सरकार को केवल औपचारिक बयानबाजी के बजाय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराना चाहिए।
अंकित बागबाहरा ने मांग की कि जिन-जिन जिलों में चक्रवात और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहां सभी प्रभावित किसानों के नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाए तथा प्रभावित जिलों के किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार किसानों की पीड़ा को अनदेखा करती रही तो कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क पर उतरकर भी लड़ेगी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.