टेमरी मार्ग पर व्यक्ति शराब के साथ पकड़ाया

महासमुंद। सांकरा पुलिस ने सांकरा-टेमरी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ व्यक्ति के कब्जे से 10.800 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवसराल निवासी रोहिदास पटेल (55) अवैध रूप से महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सांकरा-टेमरी मार्ग पर कार्रवाई की और रोहिदास पटेल को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.800 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।