बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत, चालक के खिलाफ केस
महासमुंद। एनएच-53 पर पोटापारा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पिथौरा पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरचंदा थाना कांटी, जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी और वर्तमान में भोला ढाबा जामपाली में रहने वाले अली हुसैन (47) की मौत के मामले में मर्ग जांच की गई। जांच में सामने आया कि 15 जून 2026 को अली हुसैन बाइक क्रमांक सीजी 06 एचई 3828 से सिंधुपाली की ओर से पिथौरा आ रहे थे। इसी दौरान एनएच-53 पर पोटापारा के पास रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही बाइक क्रमांक सीजी 06 एचई 7202 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अली हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मर्ग जांच के आधार पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
