’उत्कृष्ट कार्य के लिए लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित’
नारायणपुर, 07 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर केरलापाल में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को उत्कृष्ट कार्यों का सराहन करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर सेवा संकल्प अभियान अभियान अंतर्गत राशन कार्ड, पेंशन हितग्राहियों, प्रधानमंत्री आवास, आंगन मिलन सेवा, राजस्व विभाग द्वारा किस किताब और जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
सेवा सेतु शिविर में सम्मान से कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में हर्ष का माहौल रहा और उन्होंने इसे मैदानी स्तर पर काम कर रही पूरी टीम का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया। जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी उसेंडी, जिला पंचायत सदस्य हिना नाग, जनपद सदस्य राकेश कावड़े, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजीत सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती रजनतीन कुंजाम, श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, श्रीमती प्रीति महावीर उपस्थित थे।
