कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
नारायणपुर, 07 अक्टूबर 2026// कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुलिया, आंगनबाड़ी, राजस्व, रोजगार, छात्रावास एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
