पुरानी बात को लेकर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को डंडे से पीटा
महासमुंद। पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पिता-पुत्र पर युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में युवक की बाईं आंख और सिर के पीछे चोट आई है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बेलसोंडा निवासी दुर्गेश धीवर 5 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर था। इसी दौरान पड़ोसी ताराचंद धीवर और उसका बेटा पुरानी बात को लेकर दुर्गेश से गाली-गलौज करने लगे। दुर्गेश ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट कर दी।
मारपीट में दुर्गेश की बाईं आंख और सिर के पीछे चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
