घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे युवक को डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी
महासमुंद। घरेलू विवाद को सुलझाने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद कर रहे रिश्तेदार को समझाने पहुंचे युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार भानूप्रताप मार्कंडेय ने शिकायत में बताया कि 4 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उसका बहनोई मुकेश निराला, उसकी मां राधिका और बहन पार्वती निराला के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद कर रहा था। भानूप्रताप ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो मुकेश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद मुकेश ने डंडे से भानूप्रताप के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
