नुआखाई में दिखी बिंझवार समाज की एकजुटता, विधायक ने भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
सराईपाली बुंदेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव
महासमुंद। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ग्राम सराईपाली बुंदेली में बिंझवार समाज द्वारा आयोजित नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजजनों से मुलाकात कर नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाए गए इस आयोजन में समाज की एकजुटता और आपसी मेल-मिलाप की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने नुआखाई पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक एवं सामाजिक आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने समाजजनों को भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
नुआखाई पर्व के अवसर पर बिंझवार समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाजजनों ने विधायक यादव का स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। आयोजन आपसी मेल-मिलाप, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का अवसर बना।
कार्यक्रम में प्रेमसिंग, हेमसागर बिंझवार, परमेश्वर बिंझवार, दशरथ बिंझवार, अजय बिंझवार, दयाराम बिंझवार, विश्वनाथ बिंझवार, श्यामलाल बिंझवार, ईश्वर बिंझवार, नैनसिंग बिंझवार, कन्हैया बिंझवार, सूरजचंद, मंशाराम बिंझवार, धनउ बिंझवार, चंदन सिंह बिंझवार, माखन बिंझवार, मालिक राम बरिहा, झुमूक लाल बिंझवार, नवधर बिंझवार, युगल किशोर बिंझवार एवं बजरंग बिंझवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
