अंग्रेजी और देशी शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 55 नग बरामद की है। जब्त शराब की कीमत 6,400 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार किशनपुर निवासी और वर्तमान में ग्राम कुटेला में रहने वाले अविनाश तिवारी (39) के कब्जे से 35 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, 15 नग गोल्डन गोवा सुपीरियर अंग्रेजी शराब और 5 नग सवा शेरा देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी अविनाश तिवारी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
