आमने-सामने बाइक भिड़ंत में 60 वर्षीय चालक की मौत
अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा; वाहन चालक पर केस
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र में दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा मेमरा के पास हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार राजासेवैया खुर्द निवासी दयाराम साहू (60) बाइक क्रमांक सीजी 04 एनवाय 8965 से अपने गांव से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेमरा के पास विपरीत दिशा से आ रही एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 06 एचए 2802 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दयाराम साहू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पिथौरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
