सब्जी मंडी में 44 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी प्लेन शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 नवागांव, बागबाहरा निवासी लोकेश सोनवानी (30) के कब्जे से 44 पौवा शेरा कंपनी की देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,520 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े