आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, आवेदन 5 जून तक

बिलासपुर, 20 मई 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत ग्राम रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर 1 में सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है। ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड कर आवेदन कर सकते है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।