सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 27 तक

बिलासपुर, 20 मई 2026/ड्रीम इम्पीरिया आवासीय सहकारी समिति जगदम्बा कॉलोनी सरकण्डा की सदस्यता सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 27 मई तक सोसाइटी कार्यालय में सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 मई को किया जाएगा जिसमें सोसाइटी सदस्य उपस्थित हो सकते है।